मिर्जापुर। अनगढ़ रोड स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आयोजित इस मेले में विभिन्न कंपनियों से आई टीमों ने पंजीकृत अभ्यर्थियों की परीक्षा के जरिए चयन किया। रोजगार मेले में कुल 762 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें 77 चयनित हुए।
आयोजित परीक्षा हीरो मोटर कार्प लि. गुरुग्राम, हरियाणा के अर्जुन ठाकुर एसेम्बली रिक्रूटमेंट एग्जामिनर द्वारा मशीन आपरेट, ट्रेनी एवं सुपरवाइजर पद हेेतु लिखित परीक्षा में 375 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। महेन्द्रा ट्रैक्टर मिर्जापुर के अभय गुप्ता एच आर द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। विनुथना फर्टिलाइजर लि. वाराणसी के गोपालकृष्ण एच आर द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से सेल्स ट्रेनीज पद हेेतु 24 लोगों का चयन किया गया। इसी तरह शिवशक्ति बायोटेक्नालॉजी वाराणसी से आए कमलेश सिंह एचआर ने इसी पद पर 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। एमबीटी कृषि मार्ट प्रा लिमिटेड लखनऊ से रिजनल मैनेजर शिल्पी तिवारी द्वारा साक्षात्कार के जरिए 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आयोजित रोजगार मेले में आनन्द कुमार, के के कुशवाहा, विजयशंकर मिश्र, जावेद अख्तर, पीके वर्मा, महेश कुमार, महादेव, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।