फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण के एक सप्ताह बाद ही पड़ा पुलिया में दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर (मिर्जापुर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत डवक में बहुप्रतिक्षित पुल की मांग को पूरा करते हुए चुनार विधायक अनुराग सिंह ने लोकार्पण किया। लेकिन लोकार्पण के एक सप्ताह बाद ही पुलिया में दरार पड़ गई। इस बात से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह के साथ खंड विकास अधिकारी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। खंड विकास अधिकारी ने जांच करा आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अश्वासन दिया।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डवक के मौर्या बस्ती में लगभग एक सप्ताह पहले नवनिर्मित पुलिया का उद्घाटन किया गया था। जिसे लेकर ग्रामीणों मे खुशी की लहर दौड़ गई। बताया गया कि 23 मई को विधायक निधि से चार लाख साठ हजार रुपये कि लागत से डवक गांव के मौर्या बस्ती में पुलिया का निर्माण कराया गया। निर्माण मानक के विपरीत होने से पुलिया में दरार पड़ते ही ग्रामीणों की खुशी गम में बदल गई। ग्रामीणों से मामले की जानकारी होने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर जांच कराए जाने की मांग की गई। इस मौके पर किशोर सिंह, दीपक कन्नौजिया्, सुभाष राय, छोटे लाल तिवारी, बाबूलाल चौहान, सुखपाल सिंह, साधना देवी, धर्मेन्द सिंह व पुष्पशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें