फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से देश के विकास को मिलेगी गति

विज्ञापन
लालगंज में सड़क का उद्घाटन करते विधायक
विज्ञापन
लालगंज। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने सोमवार को दुबार कला में इंटरलाकिंग व सड़क का लोकार्पण किया। छानबे विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बनने से आवागमन में सुविधा होगी। सड़कों की दशा सुधारने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और विकास में सहायक साबित होगी। इसके बाद दुबार कला कोल बस्ती से हरिजन बस्ती तक विधायक निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। विधायक ने जनता की समस्या को सुनते हुए कहा कि गांव बदल रहा है। आजादी के बाद सड़क, बिजली के प्रति जागरूकता बढ़ी है। कहा कि गांव के लोग सुरक्षित सड़क पर चलना चाहते है, न कि किसी टूटी फूटी व जर्जर सड़क पर चलना चाहते हैं। प्रमुख महेंद्र गिरि ने कहा कि विकास खंड का विकास तेजी से हो रहा है। शौचालय समेत आवास निर्माण तरक्की की कहानी गढ़ रही है। खंड विकास अधिकारी विजयनाथ दूबे ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया। कहा कि विकास से सामाजिक मजबूती आ रही है। सरकार प्रत्येक गांव के विकास के लिए योजना चला रही है। इस अवसर पर लालमणि पांडेय, कृष्णकांत मिश्र, जगनरायन, विजय सिंह, मनोज केशरवानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें