मिर्जापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेसजनों ने चार साल का विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए एक गोष्ठी का आयोजन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद्र जैन के आवास पर आयोजित हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगौती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनहित के विपरीत कार्य कर रही है।
गोष्ठी के दौरान बताया कि चुनाव के पूर्व जो भी वायदे किए गए थे, उनमें से एक भी वायदा आज तक पूरा नहीं हो सका है। आज पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बढ़ोत्तरी से महंगाई बढ़ रही है। पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बैंकिंग पूरी तरस से कंगाली से गुजर रहे हैं। इस दौरान राजधर दूबे, भोला चौरसिया, अशोक गुप्ता, संतोष उमर, छोटे खान, संतोष यादव, कृष्णा जायसवाल, दीलिप खत्री, युवराज जैन, बलवंत जायसवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।