फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझवां ने गरीबों को बांटे गैस सिलेंडर

विज्ञापन
रसोई गैस देतीं विधायक
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के भरपुरा स्थित भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने उज्ज्वला प्लस योजना के तहत 50 गरीबों को निशुल्क रसोई गैस का कनेक्शन दिलाते हुए सिलेंडर और चूल्हे उपलब्ध कराए। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार गरीबों व दलितों को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवास, बीमा, सुकन्या, कौशल, जनधन, ऋण मोचन आदि कई योजनाएं चलाकर ग्रामीणों को विकास की कड़ी से जोड़ने के लिए भाजपा सरकार कदम बढ़ा रही है। सभी योजनाओं का मात्र एक उदेश्य है कि अधिक से अधिक लोग योजना लाभान्वित हों। विधायक ने कहा कि पिछली सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की ओर विकास पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे नहर, पंप कैनाल, राजकीय नलकूप, पेयजल व सिंचाई के संसाधनों ने दम तोड़ दिया। संसाधनों को दुरूस्त कराने का प्रयास जारी है। इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय अधिकारियों तक से बात की गई है। सिंचाई संसाधन की मरम्मत शुरू कराई जाएगी ताकि सिंचाई के लिए परेशान नहीं हो सके। इस मौके पर कृष्ण कुमार अग्रहरी, अशोक मौर्या, कैलाश नाथ सोनकर, शिव बहादुर सिंह, बबिता सोनकर, नंदलाल गुप्ता, राजेश सोनकर, विद्याधर तिवारी, निखिल प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें