फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर अश्लील वीडियों लोड करने वालो पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा अश्लील या पोर्न सामग्री कंप्यूटर लैपटॉप से किशोरा वस्था के लड़कों के मोबाईल पर लोडिंग करने वाले मोबाईल की दुकानों की चेकिंग की। सभी को चेताया गया कि किसी भी किशोर के मोबाइल व लैपटाप पर अश्लील वीडियों लोडिंग नहीं करे। ऐसा करते हुए पाया गया तो उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई होगी। उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय के नेतृत्व में कम्प्यूटर स्पेशलिस्ट सीसीटीएनएस के रविन्द्र पटेल के साथ पड़री थाना क्षेत्र के सिंधोरा, पथरहां पड़री, भरपुरा, अघवार, तोसवां, मोहनपुर, आमघाट समेत दो दर्जनों से अधिक मोबाईल की दुकानो में स्थित कम्प्यूटर और लैपटॉप की गहनता से चेकिंग की गई । साथ ही साथ दुकानदारों को निर्देशित किया गया की किशोर उम्र के लड़कों के मोबाइल में अश्लीलता वीडियो या पोर्न वीडियो की डाउनलोडिंग न करे और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करे। अगर किसी मोबाईल दुकानदारों के पास पकड़े जाने पर अश्लील सामग्री मिली तो उन दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें