मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलखरा गांव निवासी मुन्नी देवी 23 वर्ष पत्नी जयशंकर की गुुरूवार की रात अबूझ हाल में झुलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे मायके वाले लालगंज के पतुलखी निवासी जोखनलाल ने थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी को मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।