फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत में नकल करते पकड़े गए तीन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हाईस्कूल की पहली पाली में हुई संस्कृत की परीक्षा के दौरान दो केंद्रों पर तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। हाईस्कूल संस्कृत में 3224 तथा इंटरमीडिएट उर्दू में 33 समेत कुल 3257 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 19253 में से 16029 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 3224 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा में पंजीकृत 186 में से 153 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 33 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह के निर्देशन में सचल दल प्रभारी सूर्यदेव सिंह ने संस्कृत की परीक्षा में प्रभुनाथ इंटर कालेज में एक और हनुमान सिंह पटेल इंटर कालेेज पटेहरा में केंद्राध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल के निर्देशन में वित्त व लेखाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद ने सम्राट अशोक इंटर कालेज बिहसड़ा, रमवंती इंटर कॉलेज नौगांव, चमेला देवी इंटर कॉलेज भटेवरा कलना और प्रभुनाथयादव इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सालिग राम सरोज, डा. सुषमा गुप्ता, स्मृति यादव और आसिफ इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें