फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में बोलने का नही मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के जीडी बिनानी कॉलेज में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्रों को बोलने का मौका नहीं मिलने से नाराज छात्रों शनिवार को कॉलेज परिसर में धरना दिया। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने छात्रों को समझाया। जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

जीडी बिनानी कॉलेज में धरनारत छात्र शिवम पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। युवा दिवस पर ही युवाओं को बोलने का मौका नहीं दिया गया। जिससे उनमें काफी रोष व्याप्त है। युवाओं की आजादी पर रोक कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कॉलेज में कोई भी कार्यक्रम कमरों में नहीं मैदान में कराया जाए ताकि सभी छात्र-छात्राओं को होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी हो सके। इस दौरान योगेश, जय किशन, निखिल पाठक, संदीप सिंह, आकाश कुशवाहा, रवि वर्मा, सुनील मौर्या, रमेश यादव, प्रभात राय, रोहित, अभय मिश्रा ने कॉलेज प्रशासन के रवैये की कड़ी निंदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें