फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसोसिएशन के सभागार में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान मुख्य अतिथि विधि एवं न्याय, सूचना कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी और विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार मिश्र रहे।
विज्ञापन

शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि न्यासी समिति की धनराशि एक लाख 25 हजार रुपये से पांच लाख रुपये करने, पांच वर्ष के नए अधिवक्ताओं के स्टाइपेंड देने, 70 साल के ऊपर के अधिवक्ताओं को पेंशन और 70 साल की उम्र तक मृत्यु की स्थिति में मृतकाश्रितों को पांच लाख की धनराशि देने का सरकार ने निर्णय ले लिया है। कानूनी औपचारिकताओं के चलते इसकी घोषणा बाकी रह गई है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अधिवक्ता चैंबर निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए दस लाख रुपया विधायक निधि से देने की घोषणा की। नगर विधायक व मझवां विधायक ने अधिवक्ता हित की बात कही। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संघ भवन में नए लाइब्रेरी हाल के ऊपर वृहद सभागार का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान समस्त न्यायिक अधिकारी, पूर्व अध्यक्ष रामजतन यादव, आद्याप्रसाद सिंह, गंगा प्रसाद यादव, बैकुंठ नाथ द्विवेदी, कमलेश पाठक, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, शशांक शेखर चतुर्वेदी, कृपाशंकर मिश्र, काशीनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, अजय सिंह राठौर, रमाशंकर पांडेय, राकेश कुमार दूबे आदि उपस्थित रहे। संचालन बैकुंठ नाथ त्रिपाठी ने व सचिव ने आभार प्रकट किया। समारोह अध्यक्ष रतन कुमार मिश्र एवं सचिव वंशराज यादव की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें