फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों पर अमीनों ने किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वावधान में अमीनों ने बुधवार को तहसील परिसरों में धरना प्रदर्शन किया। तहसील शाखा के कार्यकर्ताओं ने अमीन हितों से जुड़ी 11 सूत्री मांगो के समर्थन में तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रमुख सचिव राजस्व विभाग उप्र शासन लखनऊ के नाम संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सदर तहसील में अध्यक्षता करते हुए इंद्रमणि तिवारी ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़ कर सेवा व अन्य लाभ दिये जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में शामिल की जाय, संवर्ग ग्रेड वेतन दो हजार से बढ़ा कर 28 सौ किया जाय। धरने के बाद नायब तहसीलदार संतोष कुमार को पत्रक सौंपा। कहा कि राजस्व संहिता के प्राविधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाय तथा आवश्यक होने पर जोर दिया जाय। वसूली में वृद्धि हेतु पर्यवेक्षकगण की जवाबदेही के मानदंड बनाये जाय वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाय। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाय। इस दौरान प्रदीप दूबे, हरेंद्र दूबे, इश्तियाक बेग, महबूब आलम, चंद्रमणि तिवारी, लवकुश तिवारी, विजय श्याम पांडेय और सूरज सोनकर मौजूद रहे। चुनार संवाददाता के अनुसार चुनार तहसील में अमीनों ने उपजिलाधिकारी चुनार डा. अविनाश चंद्र त्रिपाठी को पत्रक सौंपा। कहा कि राजस्व संहिता वर्ष 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराया जाय तथा विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाय। संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त किया जाय। उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से की जाय। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाय। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक किया जाय। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकल यात्रा भत्ता स्वीकृत किया जाय। संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर अमीन की जगह राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाय। धरना प्रदर्शन के दौरान अमीन संघ के अध्यक्ष मंगला सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, रामअवध, जय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद भारती, ओमप्रकाश, योगेन्द्र नाथ उपाध्याय, पुनीत सिंह सहित अन्य तमाम अमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें