फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक माहौल सुधारे माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। राजस्थान इंटर कॉलेज सभागार में प्रधानाचार्यों की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। जिसमें पठन-पाठन, विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था को सुधारने पर बल दिया गया तो यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा किया। डीआईओएस ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2017 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र देवांश उमर और विशाल कुमार मौर्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान क्लब के गठन, साफ-सफाई, शिक्षकों और छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति, खेलकूद व स्काउट गाइड की समीक्षा किया। साथ ही स्कूलों में बन रहे एमडीएम, कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के आधार फीडिंग, छूटे छात्रों का आधार बनवाने, शैक्षिक भ्रमण सहित कई बिंदुओं पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में सभी माध्यमिक विद्यालयों के चार छात्र और शिक्षक प्रतिभाग करें। वित्त व सहायक लेखाधिकारी संतोष तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में आगामी 16 दिसंबर को होगा। इसमें शासकीय, अशासकीय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नौ व दस में अध्ययनरत छात्र मॉडल प्रस्तुत करें। छात्र पर्यावरण शिक्षा, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना और प्रौद्योगिकी और गणित भौतिकी आधारित खेल विषय पर अपना मॉडल बनाएंगे। डा. अशोक कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डा. संजय कुमार मिश्र, डा. संतोष सिंह, डा. बीनारानी सिंह, महेंद्र सोनकर, डा. धर्मजीत सिंह, शंभू कुमार, अनीता यादव, गीतारानी, प्रसून पुजारी, आलोक, मनोज कुमार नीलम, तीर्थराज सिंह, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें