फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से अछूता नहीं रहा लोकतंत्र महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में बुधवार की दोपहर फर्जी मतदान को लेकर मिर्जापुर के चेतगंज एवं चुनार के दरगाह शरीफ वार्ड में सपा एवं भाजपा के समर्थकों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। पथराव भी किया गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसमें एक सभासद के प्रत्याशी समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को डांट फटकार लगा कर अलग किया।
मिर्जापुर नगर पालिका के चेतगंज वार्ड संख्या 23 गैबी घाट का दो विद्यालयों पर मतदान हुआ। लाल बहादुर शास्त्री प्राथमिक विद्यालय पर बूथ संख्या 143 व 144 में शाम सवार चार बजे बीजेपी और सपा के समर्थकों के बीच कुछ लोगों द्वारा फर्जी मतदान करने की बात पर विवाद हो गया। दोनोें गुटों में गालीगजौज के बाद लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी शुरू हो गई। बीजेपी प्रत्याशी संजय यादव ने विपक्षियों पर घेराबंदी कर हमला करने का आरोप लगाया। शोरगुल होने पर बीजेपी के समर्थक भी पहुंच गए। उन्होंने लालडिग्गी चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे कटरा कोतवाल श्रीकांत राय दोनों पक्षों को डांट फटकार कर शांत कराया। एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और चेतावनी दी। इमामगंज वार्ड के पक्की सराय के एक बूथ पर शाम फर्जी दो पार्टी के समर्थकों में नोकझोंक हुी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार के दरगाह शरीफ के प्राथमिक विद्यालय पर स्थित अति संवेदनशील बूथ संख्या 22 पर मतदान करने गई महिला को संदिग्ध मतदाता बताने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना लगते ही उपजिलाधिकारी चुनार /रिटर्निंग आफिसर सुनील कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य कुछ लोग पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। बताया जाता है बूथ पर शाम 4.40 बजे एक महिला मतदान करने पहुंची जिसे एक पक्ष के लोग महिला को दूसरे इलाके का होना बता कर मतदान करने से रोकने लगे जिस बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग यह कहने लगे कि मतदाता सूची में महिला का नाम है तो मतदान करेगी और मतदान महिला करेगी या नहीं इसका निर्णय बूथ पर बैठे पीठासीन अधिकारी तय करेंगे। इतना कहते ही सदस्य पद से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी ने भाजपा के पोलिंग अभिकर्ता को बूथ से बाहर निकलते ही उसकी पिटाई शुरू कर दिया जिससे बूथ पर अफरा तफरी मच गयी। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज में रहने के दौरान मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें