फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च के कीमतों में उछाल से किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। हरी मिर्च की कीमतों में तेजी से इलाके के सब्जी उत्पादक किसान खुश हैं। अबकी बारिश कम होने की वजह से उन्हें लागत ज्यादा लगानी पड़ी थी। इससे किसान मायूस थे लेकिन बढ़ी हुई कीमतों ने उन्हें उत्साहित कर दिया है।
विज्ञापन

एक दशक बाद इस वर्ष हरी मिर्च के कीमतों में उछाल आया है। इससे राजगढ़ क्षेत्र के मिर्चा की खेती करने वाले किसानों को उपज के अच्छे दाम मिल सकेंगे। निजी मंडियों में आए बाहरी व्यापरियों के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों कुंतल मिर्च गैर जनपद भेजी जा रही है। व्यापरियों में दाम को लेकर होड़ मची हुई है। किसानों को 60-70 रुपया प्रति किलो कीमत मिल रही है और रोजाना गाड़ियां लोड होकर जा रही हैं। राजगढ़ क्षेत्र के कुड़ी, नदिहार, राजगढ़, लुसा, सेमरी, निकरिका, दरवान, भवानीपुर, चौखडा, चंदनपुर, खोरडीह, पडरवा आदि गांवों के किसानों ने मिर्च की खेती किया है। क्षेत्र के किसान प्रमोद सिंह, संतवीर मौर्य, मुन्ना मौर्य, दुर्गा यादव, रामबली, लालमणि मौर्य, लल्लन सिंह ने दस विसवा से लेकर दो बीघा में मिर्च की खेती किया हैं। किसानों के अनुसार मिर्च रोग से बच गया तो पांच से दस कुंतल प्रति बीघा हरी मिर्च की पैदावार मिल सकती है, जिससे किसान दो से पांच लाख तक का मुनाफा आसानी से कमा सकता है। बताया कि एक बीघे की लागत बीस से पचास हजार तक होती है, प्रति तोड़ाई के बाद दवा का छिड़काव किया जाता है, जिससे रोग से बचाव के बाद मिर्च की अच्छी फली निकलती है। इस बार दामों में उछाल होने से किसान खुश हैं। उसे मुनाफा भी मिलेगा साथ ही बैंक का ऋण भी चुकता हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें