अहरौरा। जमालपुर विकास खंड के मदापुर स्थित डकही न्याय पंचायत के जुडुई गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की सुबह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जुडुई, खजगीपुर, दादो, मदारपुर, बेलखरा, जिगना, धुरिया सहित कुल 19 प्राथमिक विद्यालय के तीन हजार बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चो ने लांग जंप, मैराथन दौड़, कबड्डी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने किया । कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान जुडुई अशोक शर्मा द्वारा किया गया । इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राज हंस बहेलिया, ग्राम प्रधान बृजेश सिंह , विवेक प्रधान, प्रभाकर सिंह, अखिलेश सिंह, अवधेश, हेमंत, भारत भूषन, आराधना अग्रहरी, विमला देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।