फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्थक नृत्य से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर सूचना एव जन संपर्क विभाग द्वारा संचालित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीनेत्र विद्यालय पद्मश्री के मनीष शर्मा तथा हिमांशी कथक के जरिए गंगा और स्वच्छता की महत्ता बताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का विकास होने पर ही समाज का पूर्ण विकास होगा। इसी परिकल्पना के तहत प्रदेश सरकार ने अंत्योदय मेला जगह-जगह लगाने को कहना है जिससे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आदमी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसा मांगता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनी में कृषि, विकास विभाग, बाल विकास, रेशम, लघु सिंचाई, पंचायती राज, तंबाकू नियंत्रण, आशा ज्योति केंद्र, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, बेसिक शिक्षा आदि विभागों ने स्टॉल लगाया। इस अवसर पर एडीएम विजय बहादुर, डीआईओएस फूलचन्द्र यादव, ओम प्रकाश उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें