फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों के लिए प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विन्ध्याचल। शारदीय नवरात्र मेले की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक भवन में सोमवार को हुई बैठक में मेला क्षेत्र की स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम पर जोर दिया गया। सफाई के लिए 250 कर्मचारियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। सभी विभागों को 15 सितंबर तक इंतजाम पूरा कर लेने को कहा गया।
विज्ञापन

गंगा घाट पर शौचालय निर्माण , पेयजल, गंगा में बैरिकेडिंग लगाने और जाल बांधने को कहा गया। वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाने। इसके अलावा नगर पालिका से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने को कहा गया। नगर पालिका ने 250 कर्मचारियों की तैनाती सफाई के लिए कनरे की बात कही। वाहन स्टैंड पर रेट सूची व अधिकारियों का नाम अंकित करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र बनाने और जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था करने को कहा गया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग मिठाइयों की जांच शुरू करेगा। गंगा में जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती करने की मांग की गई। नई वीआईपी और पुरानी वीआईपी सड़क पर लगे टीन शेड को बदला जाएगा। अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, नगर मजिस्टेट देवेंद्र प्रताप मिश्र, पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक, एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी अपर मुख्य अधिशासी विंध्याचल सिंह कुशवाहा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें