फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसओ ने केबिल चार्ज में की 40 प्रतिशत बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मल्टी सर्विस आपरेटर ने केबल शुल्क में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी की बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे लेकर केबल आपरेटरों में नाराजगी है। स्थानीय संचालकों ने दाम बढ़ोतरी का विरोध किया तो वाराणसी से सिग्नल ही बंद कर दिया गया। इससे केबिल प्रसारण पूरी तरह से ठप हो गया है। टेलीविजन पर मनपसंद चैनल नहीं देख पाने के कारण उपभोक्ता मायूस हैं।
विज्ञापन

केबल संचालक माहेश्वरी ने बताया कि एमएसओ ने केबिल प्रसारण पर 40 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया दिया है। उपभोक्ता इतना पैसा देने को तैयार नहीं है। ऐसे में एमएसओ को अधिक भुगतान करना संभव नहीं है। भुगतान न मिलने के कारण गुरुवार से ही एमएसओ सिग्नल देना बंद कर दिया है। इससे मिर्जापुर में ब्लैक आउट हो गया है और केबल प्रसारण ठप है। जिला मनोरंजन कर अधिकारी अंजू राय ने बताया कि अब लगभग 20 लाख से कम के व्यापारी जीएसटी के दायरे से बाहर है। विभाग द्वारा केबिल आपरेटरों पर कोई टैक्स नहीं लिया जाता है। एमएसओ द्वारा बढ़ाए गए चार्ज को कम करने का प्रयास किय जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें