कछवां। उपजिलाधिकारी सदर व सीओ सदर ने कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के ग्राम पंचायत की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार की दोपहर हटवा दिया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया कि दोबारा अतिक्रमण किया गया उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अवाला इलाके के आधा दर्जन भूखंडों से अतिक्रमण को हटवाया। विद्यालय की जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए।
बरैनी की ग्रामप्रधान जय देवी ने जिला प्रशासन से शिकायत की था कि गांव के एक ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी, सीओ सदर बृजेश तिवारी पूरे अमले के साथ पहुंचे और अवैध कब्जा हटवाया। एसडीएम ने बताया कि जग्गन दलित ने आगनबाड़ी केंद्र के लिए छोड़ी गई जमीन पर छह महीने पहले कच्चा मकान बनवाया था। उसे हटाने के लिए कई बार नोटिस दिया गया लेकिन उसने मकान नहीं हटाया तो गिरवा दिया गया। इसके बाद बरैनी के पाल बस्ती में खंझाटी पाल ने भी ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण किया था उसे भी खाली कराया गया। कन्या विद्यालय की जमीन पर कुछ कास्तकारों ने अतिक्रमण किया था। विद्यालय की जमीन 26 बिस्वा 8 धूर है व पंचायत भवन पांच बिस्वा है। लेकिन इस समय मौके पर मात्र 21 विस्वा जमीन ही है जिसे नाप कर एक हप्ते में खाली कराने का आदेश दिया गया है। इसके बाद कछवां के राम जानकी मंदिर पर नव युवक कल्याण समिति व स्वर्ण कार समिति के बीच चल रहे विवाद को दोनों लोगों के बीच सुलह समझौता कराया। जहां दुर्गा पूजा का पंडाल लग रहा था उसी स्थान पर पंडाल लगाने को कहा। मंदिर स्थल पर किसी प्रकार का तोड़फोड़ नहीं की जाएगी।