फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में लगाए जाएंगे 15 लाख पौधे

Tue, 17 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
मड़िहान रेंज की नर्सरी में पौधांे की सिंचाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
 हरित उत्तर प्रदेश, स्वच्छ उत्तर प्रदेश के अंतर्गत 24 घंटे में पांच करोड़ पौधे पूरे प्रदेश में लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है। इसके तहत मिर्जापुर जिले में 15 लाख 65 हजार पौधे लगाए गए जाएंगे। पौधे लगाने की तिथि अभी तक शासन द्वारा निर्धारित नहीं की गई  लेकिन 15 से 20 जुलाई के अंदर किसी एक दिन पौधे लगाने का निर्देश दिए जाने की संभावना जताई          जा रही है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग की जमीन पर एक दिन में पांच करोड़ पौधरोपण कराने की योजना के लिए पौधशालाओं नर्सरी की तैयारी जोर शोर से चल रही है। मिर्जापुर जनपद के आठ रेंज में लगभग 23 लाख की लागत से 15 लाख 65 हजार पौधे की रोपवानी का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 12 लाख 15 हजार पौधे वभागीय वनाधिकारी की ओर से तथा तीन लाख 50 हजार पौधे कैमूर रेंज की ओर से लगाए जाएंगे।

मड़िहान संवाददाता के अनुसार मड़िहान के कोटवां रेंज परिसर, व झरीनगरी में कठ सागौन गूलर, गोल्ड मोहर, कंजी, सागौन, आंवला, चिलबिल, बघेड़ा, नीम, शीशम,, महुआ, इमली, अरूशू, पीपल, पाकड़ आदि एक लाख 22 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार लालगंज के कुशियरा जंगल, करनपुर पहाड़, समेत अन्य इलाके योजना में शामिल हैं। ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार हलिया विकास खंड में खंड विकास अधिकारी, सेक्टर अधिकारी के रूप में कार्य को सकुशल संपन्न कराने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं तहसीलदार इस कार्यक्रम के जोनल मजिस्ट्रेट जबकि उपजिलाधिकारी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। यह पौधरोपण 15 से 20 जुलाई के बीच  किया जाएगा। जिसमें ड्रमंडगंज में 24 स्थानों पर दो लाख 76 हजार 667 पौध रोपित किए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए ड्रमंडगंज में डेढ़ लाख गड्ढे खोदे गए हैं । इसमें मनरेगा व वन विभाग से कार्य किया जाएगा। पौधे लगाने के लिए ट्रैक्टर से भेजे जाएंगे। मजदूरों को खाने की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही आने जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। बीज सुखरा नर्सरी से  लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें