फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यक्रम में दिखा अपना दल और बीजेपी के मतभेद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीआईसी मैदान में शुक्रवार को आयोजित सरकारी समोराह में एक बार फिर अपना दल एस और भाजपा के बीच मतभेद खुलकर देखने को मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा किए गए 290 सड़कों के शिलान्यास के दौरान मंच पर भाजपा विधायक नजर नहीं आए। जबकि जिले में बीजेपी के चार विधायक हैं। पत्रकारो ने जब अनुप्रिया से इस मामले में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अपना काम कर रही है। कार्यक्रम में विधायकगण क्यों नहीं आए ये तो वहीं बता सकते है। कार्यक्रम में विधायकों के शिरकत न करने की बात को लेकर चर्चा काफी देर तक होती रही।
विज्ञापन

नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में लोक निर्माण विभाग की ओर से एक सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें 290 सड़कों की मरम्मत के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी और 13 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल थी। इसके साथ ही जनपद के सभी विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में थे। सभी को बुलाने के लिए विभाग की ओर से बाकायदा उनको निमंत्रण कार्ड भेजा गया था। फोन भी करके कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया था। यहीं नहीं सभी लोगों का नाम भी बाकायदा शिलापट पर अंकित कराया गया था। लेकिन शुक्रवार की दोपहर जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो केवल केंद्रीय मंत्री ही कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची जबकि बीजेपी के एक भी विधायक नहीं पहुंचे। अंत में जनपद केंद्रीय मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के शिलापट का अनावरण किया तो उसके बाद पत्रकारों ने पूछा कि क्या अभी भी माना जाय कि अपना दल और भाजपा में मतभेज बना हुआ है। इसपर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। 28 फरवरी को उनकी बीजेपी के राष्ट्रीय अमित शाह से बात हुई है। हमने अपनी पार्टी की बातों को रखा है। बातचीत सार्थक रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी उनकी मांगों पर पूरी तरह से अमल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें