फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित गांव में पुलिस ने निकाला रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र नक्सल प्रभावित गांव व संवेदनशील इलाकों में शुक्रवार की सुबह पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर चक्रमण करती हुई नजर आई। क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव बीबी पोखर ,छातो ,फुलवरिया , सारादह, मेरडिया, जंगलमहल, वन इमलिया, खोराडीह , खटखरीया, खरिया सहित अन्य गांव में बने मतदेय व मतदान स्थल पर पुलिस पीएससी के साथ चक्रमण करती रही। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा क्षेत्र में पुलिस की तीन टीम गठित की गई। जो नगर के संवेदनशील इलाकों के साथ नक्सल प्रभावित गांव में रूट मार्च करते हुए नजर आए। भारी संख्या में नगर की सड़कों पर पुलिस व पीएसी के जवान कदमताल मिलाते हुए नजर आए। नगर के विद्यालय सहित अन्य सरकारी संस्थाओं में पुलिस बल तैनात दिखे। रूट मार्च के दौरान पुलिस लोगों से शांति बनाने और किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने की हिदायत देते हुए नजर आए। पुलिस पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर हुए सेना की कार्यवाही से गरम हुए माहौल को लेकर सतर्कता बरत रही है।थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन केचुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव के मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का पुलिस व पीएसी बल के साथ भ्रमण किया गया। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान, बुढ़ादेई चौकी प्रभारी आलोक सिंह, विमलेश सिंह, तेजबाहादुर राय, सहित अन्य पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें