फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ जिले में रविवार को किया गया। यह सम्मान गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किए जाने के दौरान जनपद के विभिन्न तहसील व विकास खंड मुख्यालयों पर किसानों ने न सिर्फ उसका सजीव प्रसारण देखा बल्कि प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शुभारंभ के बाद जिले में 68 हजार, 459 किसानों को प्रथम किस्त प्राप्त हुई। सिटी विकास खंड सभागार में हुए प्रसारण के दौरान विकास खंड के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने गोरखपुर से हुए लाइव प्रसारण को देखा। जिगना, छानबे के ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात व प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि प्रसारण के दौरान काफी संख्या मे किसान डटे रहे। प्रधानमंत्री के संबोधन सुनने के बाद किसान सरकारी योजनाओं की चर्चा मे मशगूल रहे। सम्मान की पहली किस्त दो हजार जारी होते ही किसानों के चेहरे खिल गए। इस दौरान राम अवध पांडेय, स्वामीनाथ सिंह, बिजय बिंद, मनोज कुमार बिंद आदि मौजूद रहे। जमालपुर, ब्लाक मुख्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ टेलीविजन के माध्यम से किसानों ने उसका सजीव प्रसारण देखा। प्रचार-प्रसार के अभाव में अपेक्षा के अनुरुप सभागार में किसान नहीं पहुंच पाए। लगाई गई कुर्सियां खाली रह गई। सीखड़, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लोकार्पण के अवसर पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, अदलपुरा के परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कई गांवों के लगभग दो सौ से अधिक अन्नदाता मौजूद रहे। इस अवसर पर गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रेक्षा गृह में दिखाया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। मड़िहान, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति के नेतृत्व में रविवार को मड़िहान तहसील के सभागार में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में किसानों ने न सिर्फ भाग लिया बल्कि गोरखपुर से हुए सीधे लाइव प्रसारण को देखा। इस अवसर पर एसडीएम सविता यादव, बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह, प्रमुख दिनेश कुमार सिंह पटेल, राजकीय बीज भंडार प्रभारी दिलीप कुमार सोनी, पीएन सिंह पटेल,राजू सिंह आदि मौजूद रहे। हलिया ब्लाक सभागार में रविवार को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधी योजना शुभारंभ का क्षेत्र के किसानों के साथ आजीविका मिशन के सदस्यों ने गोरखपुर से हो रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को किसानों ने गंभीरता से सुना। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दीनदयाल बीज भंडार प्रभारी छविनाथ ,बीटीएम अनिल सिंह आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें