फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहो और तिराहो से अतिक्रमणकर्ताओं को किया चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के तीन स्थानों पर सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाए जाने लिए गरुवार को नापी कराई गई। जिसे लेकर अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम ने सड़क के किनारे अवैध तरीके से बने मकानो को गिराने के लिए लाल रंग का निशान लगाया गया। चेतावनी दी कि निशान के बाद अतिक्रमणकर्ता अपना-अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा ले नहीं तो प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाए जाने पर उनसे चार्ज वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

बतादें कि नगर के भरुहना, बरौधा, रार्वट्सगंज तिराहा, शीतला मंदिर, नटवा चौराहा, आदि चौराहो के पास चौड़ीकरण व सुंदरी करण के लिए अतिक्रमणकर्ताओं को हटाया जा रहा है। जिससे नगर का सुंदरीकरण किया जा सकें। इसी के तहत जिलाधिकारी अनुराग पटेल निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। गठित टीम गुरुवार को नगर के भरुहना और बरौधा समेत अन्य स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं को चिन्हित करते हुए भवनों पर लाल रंग का निशान लगाकर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें