मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की पथरहिया स्थित कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। जोनल महामंत्री नारायण जी दुबे ने कहा पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों के निराकरण, अवशेष भत्तों का भुगतान, संविदाकर्मियों के समायोजन समेत अन्य विभिन्न मांगों को लेकर आठ फरवरी को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कमलकुंज चौबे ने कहा अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा अब सरकार के साथ प्रायोजित वार्ता या समझौता नहीं होगा। प्रभाशंकर आजाद ने कहा सफाई कर्मचारियों को शासनादेशानुसार ग्रेड वेतन 1900 दिए जाने के साथ ही पदोन्नति की जाए। प्रमिला देवी ने आंगनबाड़ी व आशाओं को 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की बैठक में प्रेमप्रकाश गिरी, विशाल आनंद अंबेडकर, सतीश मिश्र, सर्वेश सिंह, कमल, रितेश आदि मौजूद रहे।