फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार बीच हुआ प्रभु श्रीराम का मुकूट पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री रामलीला कमेटी की ओर से रविवार की शाम बरियाघाट स्थित श्रीरामटेक मंदिर परिसर में प्रभु श्रीरामचंद्र जी के मुकुट का पूजन किया गया। अनंत चौदस पर कमेटी के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मंत्रोच्चार बीच श्रीराम का मुुकुट पूजन किया। आचार्य जयप्रकाश पांडेय ने पूजन कराया। इसके बाद आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बरियाघाट स्थित श्रीरामटेक मंदिर परिसर में विराजमान सभी देवी-देवताओं का पूजन कर कमेटी के प्रसिद्ध विजय दशमी मेले की सफलता की कामना की गई। मुकुट पूजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, महामंत्री अक्षयवर नाथ केसरवानी रविंद्र कुमार गुप्त, सतीश चंद्र सर्राफ, कौशल श्रीवास्तव, विपिन, आशुकांत चुनाहे, लवकुश ऊमर, लक्ष्मण, विद्याधर तिवारी, शिवम कसेरा, मनमोहन वैसवार, पंकज सिंह, निर्मला शर्मा, गायत्री देवी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें