फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी के विरोध में आज दुकाने बंद रखने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एससीएसटी एक्ट में संशोधन और डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में मिर्जापुर व्यापार एवं उद्योग मंडल ने सोमवार को दुकानें बंद करने का आह्वान व्यापारियों से किया है। व्यापारियों ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है जिसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष दीपचंद जैन ने कहा कि मोदी सरकार जनहित के मुद्दों से भटककर जनता के अरमानों को कुचल रही है जिससे देश में अस्थिरता का माहौल व्याप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि दस सितंबर को जनपद के समस्त छोटे व बड़े व्यापारी विरोध में अपनी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। मिर्जापुर व्यापार एवं उद्योग मंडल के महामंत्री संतोष ओमर ने देश की जनता के उपर केंद्र सरकार की ओर से एससीएसटी एक्ट में संशोधन का कड़ा विरोध किया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वोट की लालच में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलते हुए एससी एसटी कानून में संशोधन कर रही है जो देशहित में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें