फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से हुई थी प्रेमी युगल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी प्रेमी युगल की मौत फांसी लगाने से ही हुई थी। इसका खुलासा शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट दर्शाया गया है कि फंदे से लटकने के कारण दोनों की मौत हुई। इससे लग रहा है कि दोनों ने खुद ही फांसी लगाकर जान दी है। ऐसे में परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताना निराधार साबित हो हो गया है।
विज्ञापन

नरायनपुर गांव निवासी एक किशोर और एक लड़की का शव शुक्रवार की सुबह गांव के एक बिजली के पोल से लटकते हुए मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के दूसरे दिन दोनों घरों पर मातम छाया रहा। परिवार के लोग अपने बेटे बेटी के खोने के गम में रोते रहे। मृत किशोर की मां बार-बार बेटे को मार कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगा रही थी। उसका कहना था कि एक छोटे से दुपट्टे में दोनों कैसे बध सकते हैं। बेटे का पैर भी जमीन से छू रहा था। उसने कहा कि बेटा पुणे में रहकर काम करता था। वह बहन से राखी बंधवाने आया था। मां अन्य दो बेटों को गले लगाकर रो रही थी। बड़ी बहन मां को शांत करा रही थी। पिता भी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें