फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी के विरुण मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार । स्थानीय थाना क्षेत्र के खम्हवा जमती धान क्रय केंद्र प्रभारी के विरूद्ध कोतवाली में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मडिहान ने अभिलेखों में हेरफेर, फर्जी खरीद करने बिचौलियों से साठगांठ कर सरकारी धान क्रय योजना का कृषक अंश का लाभ स्वंय की स्वार्थपूर्ति हेतु किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्रीय किसानों ने धान क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध अनियमितता बरते जाने के साथ ही विचौलियों के साथ साठगांठ कर धान क्रय किये जाने की शिकायत जिलाधिकारी से किया था जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बिक्रीत धान की जांच करायी गयी। जांच में यह पाया गया कि किसान सावित्री देवी पत्नी अंगद सिंह, रमाशंकर उर्फ रमेश पुत्र रामलखन निवासी बसेडा व रामप्यारे पुत्र सत्यनरायन के द्वारा इस केन्द्र पर बहुत कम धान विक्रय किया गया है जबकि आन लाइन विवरण फीड करते समय फर्जी तरीके से क्रय केंद्र प्रभारी ने अधिक मात्रा में विक्रय किया जाना फीडिंग कर दिया जबकि इस संदर्भ में कृषकों द्वारा अपने उपलब्ध रकवे के अनुसार धान विक्रय किया जाना स्वीकार किया गया। जांच के दौरान अभिलेखों में हेराफेरी विचौलियों से साठगांठ कर फर्जी खरीद करने का भी लगाया गया आरोप सही पाया गया। मामले में धान क्रय केंद्र प्रभारी सुशील शुक्ला के विरूद्ध क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मडिहान प्रेमप्रकाश गिरि ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें