फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के कार्यालय पर एक साथ तीन परियोजनाओं की सौगात देने का खाका हुआ तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों को एक साथ तीन-तीन सौगात देने का खाका बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के भरूहना स्थित संसदीय कार्यालय पर तैयार किया गया। केंद्रीय मंत्री ने चाय पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी से कहा कि वह प्रधानमंत्री से बाणसागर परियोजना के अलावा मेडिकल कालेज का शिलान्यास व चुनार पुल का उद्घाटन करने का भी आग्रह करें। जिससे जनता को दो और नई सौगात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पंद्रह जुलाई को साथ लाने का आश्वासन दिया। पीएम का पंद्रह जुलाई को मिर्जापुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मोदी 15 जुलाई को बाणसागर परियोजना का शुभारंभ करने के लिए जिले में आ रहे हैं। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता को भी संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विकास का नया खाका तैयार किया। बुधवार को विंध्याचल में आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करने के लिए उन्हें भरूहना स्थित अपने संसदीय कार्यालय पर चाय पर बुलाया। केंद्रीय मंत्री के आग्रह को स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विंध्याचल में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शाम चार बजे उनके संसदीय कार्यालय पर पहुंचे। जहां केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनपद के पिपराडाड़ में मेडिकल कालेज खोलने की अनुमति मिली है। इसके अलावा चुनार पुल भी बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 15 जुलाई को जिले में आ रहे हैं। वह दो और परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास करेंगेें। वह चाहती हैं कि आप पीएम से बात करें कि इसी दौरान वह मेडिकल कालेज का शिलान्यास करते हुए चुनार पुल का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें