फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में फंसा चुनार और भटौली का पक्का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार और भटौली पुल चालू होने की आस एक बार फिर टूट गई है। जिला प्रशासन ने दोनों पुलों को जून में चालू करने का दावा किया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चुनार पुल को अब पंद्रह जुलाई तक चालू कराने का दावा किया जा रहा है। चुनार पीपा पुल तोड़ दिए जाने से लोगों को वाराणसी जाने के लिए तीस किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। कछवां और सीखड़ के लोगों को जिला मुख्यालय, तहसील व विंध्यवासिनी धाम पहुंचने के लिए पंद्रह की जगह 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं भटौली पीपा पुल 20 जून को टूटने के बाद लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

चुनार पक्का पुल का निर्माण दस वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका। दो माह पहले चुनार और भटौली पुल को जून में चालू करने का दावा किया गया था जिससे लोगों में आस जगी थी कि अब उन्हें सहूलियत होगी लेकिन फिर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। बारिश से पहले चुनार पीपा पुल तोड़ दिए जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीस जून को भटौली पीपा को भी तोड़ दिया जाएगा जिससे लोगों को भदोही के औराई से होते हुए चील्ह के रास्ते मुख्यालय पहुंचना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और धन का दोनों बर्बाद होगा। क्षेत्रीय नागरिक गोपाल सिंह, योगेंद्र नरायन सिंह का कहना है कि विभागीय लापरवाही न की गई होती तो यह पुल समय से बन कर तैयार हो गया होता। लोगों का कहना है कि पक्का पुल का निर्माण राजनीतिक तिकड़ी के बीच आश्वासन का पुल बन कर रहा गया है। बीस जून से भटौली पीपा पुल टूट जाने के बाद तीन जनपदों को जोड़ने वाला मार्ग बंद हो जाएगा। प्रदीप सिंह, मटुक, मधुर सिंह का कहना है कि पीपा पुल मार्ग से मिर्जापुर से वाराणसी की दूरी लगभग 35 किलोमीटर कम पड़ती थी। पीपा पुल टूटने के बाद मीरजापुर से लोगों को औराई से होकर या चुनार के रास्ते वाराणसी के लिए जाना होगा। चुनार व भटौली पीपा पुल तोड़ दिए जाने पर कछवां नगर पंचायत समेत मझवां ब्लाक के अलावा सीखड़ ब्लाक के लोगों का जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय का संपर्क टूट जाएगा। कछवां में भदोही और वाराणसी की सीमा जुड़ती है। तीनों जनपद के लोग कम दूरी और कम समय के लिए बरैनी भटौली पुल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन पीपा पुल टूटने के बाद उन्हें चार महीने तक लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि चुनार पुल को पंद्रह जुलाई तक चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। बरसात के मौसम के बाद भटौली पुल को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें