संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा में बुधवार को परीक्षार्थियों ने पहली पाली में चतुर्थ पत्र क वर्ग की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसी कैमरों का असर दिखा। जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद बरियाघाट स्थित परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मी नहीं तैनात किया गया है। नगर के बरियाघाट स्थित सनातन भैरव शंकर ब्रह्म संयुक्त संस्कृत महाविद्यालय बरियाघाट में पहली पाली में पंजीकृत 53 में से 45 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि आठ ने परीक्षा छोड़ दिया। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 44 में से 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि दो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। ड्रमंडगंज के आदर्श शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय ड्रमंडगंज मंगलवार को प्रात: शास्त्री प्रथम तथा तृतीय वर्ष की परीक्षा हुई। जिसमें शास्त्री प्रथम वर्ष हिंदी में 21 परीक्षार्थियों में 15 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं शास्त्री तृतीय वर्ष में 66 परीक्षार्थियों के स्थान 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। द्वितीय पाली में शास्त्री, द्वितीय वर्ष के हिंदी की परीक्षा में 51 परीक्षार्थियों में 49 उपस्थित रहे। परीक्षा तीन कमरों में करायी गयी। चुनार क्षेत्र के श्रीहीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज में बुधवार को अनिवार्य हिंदी की परीक्षा में 30 में से 24 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में परीक्षा में 27 में से 24 ने परीक्षा दी। जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज में पहली पाली में पंजीकृत में 32 ने परीक्षा दिया और दूसरी पाली में 35 छात्रों ने परीक्षा दिया।