मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने शनिवार को ब्रह्मपुत्र मेल से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिगनल, ओएचई, प्लेटफार्म का निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक ने इलाहाबाद से मिर्जापुर आते समय रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाईं, प्वाइंट, ट्रैक और क्रासिंग को देखा। मिर्जापुर स्टेशन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्लीपरों के नवीनीकरण, रेल पटरियों का नवीनीकरण, रोड ओवर ब्रिज एवं रोड अंडर ब्रिजों के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने खंडों के मध्य में ट्रैकमेन रेस्ट रुम जिसमें शौचालयों, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने की बात कही ताकि ट्रैक मैेन एवं अन्य फील्ड कर्मचारियों को सुविधा हो सके। जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, प्रतीक्षा कक्ष, प्लेटफॉर्म, शौचालय, पीआरएस, बुकिंग कार्यालय, खानपान इकाइयों, स्वच्छता, प्लेटफार्मों पर पर्याप्त जल की आपूर्ति और सर्कुलिटिंग एरिया को देखा। उन्होंने यह भी सलाह दी कि स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों को मैन करने का उचित प्रबंधन किया जाना चाहिए ताकि उन यात्रियों को सहायता प्रदान की जा सके जो एटीवीएम की सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं लेकिन इसके प्रयोग को सीखाने की जरूरत है।