कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अपना दल कार्यकर्ता
मिर्जापुर। बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संविधान बचाओ केंद्र सरकार हटाओ नारे के तहत जिला मुख्यालय पर उपवास रखा। इस दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
उपवास स्थल पर हुई सभा में अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल ने कहा कि देश विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। जनता को सचाई से दूर किया जा रहा है। केंद्र सरकार विकास के मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिए कभी आरक्षण पर प्रहार करती है तो कभी दलित एक्ट को निष्प्रभावी करने की पैरवी करती है। कभी गाय, गोबर तो कभी मंदिर मस्जिद का मामला उछालकर धार्मिक उन्माद का मुद्दा खड़ा करती है। प्रदेश सचिव राजवन सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल संविधान को हर स्तर पर बचाने का काम करेगा। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और उनकी सहयोगी पार्टियां संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। संविधान की मूल भावनाओं को आहत किया जा रहा है। ओबीसी और दलित आरक्षण को निष्प्रभावी करने की साजिश की जा रही है। अपना दल इनके ऐसे मंसूबे को सफल नहीं होने देगा। आरक्षण विरोधी सामंतवादी सोच के लोगों ने दस अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया था। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार मिली हुई है। भारत बंद करने वालों को रोकने का काम नहीं किया गया था। कहा कि दलित एक्ट लागू होने के बाद भी दलितों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बैकलाग की तीन लाख पदों पर भर्ती शुरू करने और किसानों को उनकी फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान अमरेश दूू, सुशील पटेल, दिनेश पटेल, शीला गौड़, स्वागतम पटेल, अर्जुन पटेल, डा. सहदेव पाल, सुरेश सिंह, पंकज पटेल सरस्वती देवी, सीता देवी, मंगरी देवी, प्रभावती, महेंद्र गौड़, राज पटेल, सुनीता, उमा देवी, सुभाष पटेल आदि शामिल रहे।