फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल पर चकर प्लेट बेतरतीब, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना (मिर्जापुर)। छानबे क्षेत्र के जोपा रामपुर घाट मार्ग पर गंगा पर बना पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। पुल पर लगे चकर प्लेट बेतरतीब हो गए हैं जिससे आने जाने वाले लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

पीपा पुल पर लगे चकर प्लेट बेतरतीब होने की वजह से छोटे वाहन फंस जाते हैं। ग्राम प्रधान भैदपुर अखिलेश सिंह ने बताया कि चकरप्लेट में फंसने से कई कारों के तेल टंकी फट चुकी है। ऐसा होने पर लोगों को कार धक्का देकर पुल के पार करना पड़ा। शुक्रार की शाम आई आंधी के चलते चकरप्लेट बिखर गए हैं। रामअवध पांडेय, गोवर्धन सिंह, राकेश पांडेय, सुरेश दुबे, जनार्दन पाठक, भूपेंद्र शुक्ला, दिलीप कुमार पाठक, शशि शंकर मिश्र आदि ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग भदोही के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई नही की गई। लोगों का आरोप है कि पीपा पुल की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी नहीं रहता है। पीपा पुल पर किसी भी समय हादसा हो सकता है, क्योंकि पीपा पुल के प्लेट बोल्ट आदि अपनी जगह से हट गए हैं। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से पीपा पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें