फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते दो ट्रेने निरस्त, अन्य घंटों देरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोहरे के चलते शुक्रवार को दो ट्रेनें मुरी एक्सप्रेस और हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त कर दी गई। जबकि अन्य ट्रेनें पांच से तीस घंटे की विलंब से चल रही हैं। ट्रेनें विलंब होने के कारण कड़ाके की ठंड में यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूरे उत्तर भारत में पड़ रहे भीषण ठंड व कोहरे ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। इसके चलते शुक्रवार को जमशेदपुर टाटा नगर से जम्मू जाने वाली मुरी एक्सप्रेस तथा हावड़ा से जोधपुर जाने वाली जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त कर दी गई जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। मजबूर होकर उन्हें यात्रा निरस्त करनी पड़ी। कोहरे के चलते न पटरी दिख रही है न सिग्नल। इससे ट्रेन विलंब से चल रही हैं। शुक्रवार को कालका से हावड़ा जाने वाली कालका मेल 21 घंटे, जोधपुर हावड़ा 25 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 18 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 10 घंटे, बह्मपुत्रा मेल 18 घंटे, मगध एक्सप्रेस 30 घंटे, ताप्ती गंगा पांच घंटे, महानगरी अप डाउन पांच घंटे, मुरी डाउन सात घंटे, चंबल तीन घंटे विलंबित रही। इसके अलावा गुवाहाटी कुर्ला, संघमित्रा, पटना कुर्ला आदि ट्रेनें भी विलंबित हैं। इससे यात्री बुधवार से यात्री अपने अपने ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठने को मजबूर हैं। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। दर्जनों ट्रेनें दो घंटे से 24 घंटे तक लेट चल रही थीं। प्लेटफार्म पर ही यात्री अलाव जला कर हाथ सेंकते हुए अपने ट्रेनों का इंतजार करने के लिए मजबूर रहे। स्टेशन मास्टर को एक सिग्नल से दूसरे सिग्नल तक गाड़ी को रवाना करने के लिए टार्च का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें