मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित पटेल संस्थान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज महासभा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्याक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट करते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में अनूप सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने खंड खंड भारत को जोड़ कर एक सूत्र में पिरोया था, आज फिर सरदार पटेल जैसे नेता की जरूरत है। हिमांशु पटेल ने कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में सरदार पटेल की प्रतिमा नही स्थापित की गई है। कहा कि इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। बलवंत सिंह ने संघे शक्ति कलयुगे की तर्ज पर संगठित रहने की बात कही। कार्यक्रम में राजीव सिंह, अनिल सिंह, मान सिंह, चंदन सिंह, प्रमोद सिंह, दिव्या सिंह, मयंक पटेल आदि उपस्थित रहे।