फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेसजनों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बनने पर कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया। कांग्रेसजनों ने सोमवार को जिले भर में पटाखा बजा कर और मिठाई बांट कर खुशियां मनाया।
विज्ञापन

नरायनपुर ब्लॉक स्थित पंचायत भवन में पीसीसी सदस्य कैलाशनाथ उपाध्याय और जिला प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेसजनों ने मिठाई खिला कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी में जवाहर लाल नेहरू की तरह शास्त्रीय सोच, सरदार पटेल की तरह निष्ठा और इंदिरा जैसी दृढ निश्चय है। इस दौरान उमाकांत सिंह, जवाहर सिंह, तुलसीदास गुप्ता, डा. चंद्रभान तिवारी, गिरीश श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, डा. शिवबली सिंह, डा. दशरथ सिंह आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राहुल गांधी की ताजपोशी होने पर खुशियां मनाई गईं। कांग्रेसजनों ने इमामबाड़ा चौराहे पर पटाखे जलाये और मिठाई का वितरण किया। इस दौरान अब्दुल वहीद, अर्चना चौबे, छोटे खान, शराफत अली, संजय यादव, विवेक सिंह, आकाश सोनकर, छविनाथ, कपूरचंद्र आदि मौजूद रहे। छानबे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशि शंकर मिश्र के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी होने पर क्षेत्रीय कांग्रेसी नेताओं ने बाबा बदेवरा नाथ मंदिर परिसर में हर्ष जताया। नरोइया से गैपुरा तक जश्न यात्रा निकाला गया। जिसमे जिला महामंत्री जनार्दन पाठक, भूपेंद्र शुक्ल, जगदीश्वर दुबे, राजन पाठक, शिव कुमार दुबे, शिवराज दुबे, बृजबली बिंद, दलश्रृंगार सिंह, प्रभाकर सिंह, इमाम अली, लवकेश दुबे, रंगनाथ निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें