फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष 12 को करेंगे शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण आगामी 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी किया गया है। आदेश मिलते ही नगर पालिका और पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका कार्यालय और अध्यक्ष के कमरों की सजावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में शपथ ग्रहण समारोह घंटाघर स्थित परिसर में होगा। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत कछवां में शपथ ग्रहण समारोह नगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंधारी यादव शपथ ग्रहण करेंगे। नगर पालिका परिषद अहरौरा में भी नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब बहुजन समाज पार्टी के शपथ लेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद चुनार के अधिशासी अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें