क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गरौड़ी पर द मिलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला पर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन किसानों को फसल बीमा व योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पाठशाला में विषय वस्तु विशेषज्ञ जटा शंकर पांडेय ने किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं रुपे कार्ड के बारे में बताया।इसके अलावा रबी बीजों पर अनुदान, केेंद्र एवं राज्य द्वारा पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। डा. विजय शंकर सिंह ने किसानों को भूमि सोधन हेतु बबेरिया, बैरियाना एवं जैविक कीटनाशक के लिए नीम आयल का छिड़काव करने व बीज शोधन के लिए ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करने की सलाह दी। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने किसानों को आय दोगुनी करने व फसलों के उत्पादन बढ़ाने के गुर सिखाए। पाठशाला में किसानों को पंजीकरण कराने व सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक किसानों को मृदा प्रशिक्षण कराने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर डा. अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राधेश्याम मौर्य, राम चरन प्रजापति, बेचन पटेल, राजकुमार मौर्य, राजेंद्र मौर्य, राजाराम विश्वकर्मा, अंजनी कुमार, शिव बालक सिंह, डा. श्री प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।