फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने गए बुजुर्ग की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका चुनाव में मतदान करने जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग वोटर की बुधवार को मौत हो गई। मतदान स्थल पर मतदाता की मौत की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। मतदान करने आए अन्य लोगों ने बुजुर्ग के घरवालों को मामले की जानकारी फोन करके दिया। मौत की खबर सुनते ही घर वाले मौके पर पहुंचे। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने भी बुजुर्ग को अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को लगभग सुबह नौ बजे गोला साहबराम करनैलगंज निवासी मंसूर खान 65 वर्ष पुत्र मंजूर खान अपने घर 25 वर्षीय पुत्र मेराज के साथ मतदान करने के लिए निकला था। नगर के गोला साहबराम में स्थित रामलीला मैदान के प्राथमिक विद्यालय पर बनाए गए बूथ संख्या छह पर जा रहा था, लेकिन बूथ के नजदीक पहुंचने से चंद कदम पहले ही गिर कर उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि घर से निकलने के बाद मतदान कर वापस लौट रहे मोहल्ले के लोगों से चुनावी चर्चा शुरू कर दिया। इसके बाद मतदान के लिए रामलीला मैदान में बनाए गए बूथ के नजदीक पहुंचे की उसी दौरान अचानक गिर पड़े। बुजुर्ग के गिरने की खबर साथ में मौजूद उसके पुत्र ने परिवार के अन्य लोगों को मोबाइल पर दिया। परिवार व मोहल्ले के लोगों के अलावा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बिस्किट बना कर बेचने का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं सीढ़ियों से गिर कर
चुनार। पीडीएनडी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 12 से मतदान कर अपराह्न तीन बजे बाहर निकलते समय से सीढ़ी से गिर कर सेटलमेंट एरिया निवासी श्यामू 50 वर्ष पुत्र सूरज घायल हो गया। साथ आए लोगों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर बहरामगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 35 पर मतदान करने के लिए घंटों से लंबी कतार में खडी महिला किरन देवी 30 पत्नी रामनरायन निवासी बहरामगंज दोपहर लगभग 12 बजे गश खाकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद स्थिति सामानो्य होने पर अन्य मतदाताओं के कहने पर पुलिस कर्मियों ने उसे मतदान कक्ष में ले जाकर मतदान कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें