फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बावजूद मेडिकल के लिए नहीं दी जा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रमुुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत द्विवेदी के निर्देश के बावजूद मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जेनरिक दवाओं की दूकान खोलने के लिए दूकानदार को जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिससे वह बार बार जमीन उपलब्ध कराने के लिए एसआईसी के दफ्तर का चक्कर लगाने को मजबूर है। कई बार कहने के बावजूद जमीन उपलब्ध नहीं कराने पर दूकानदार ने शासन को पत्र लिख कर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों को गंभीर रोगों के दवाओं को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का निर्देश दिया है। जिसके तहत तरकापुर के बबुआ पोखरा मोहल्ला निवासी रघुवंश सिंह को भारत सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए अनुमति मिली है। जेनिरिक दवाओं की दूकान खोलने के लिए शासन ने एसआईसी को मंडलीय चिकित्साल में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके एसआईसी द्वारा औषधि केंद्र के दूकानदार को जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उनको बार बार दौड़ाया जा रहा है। जिससे मरीजों को सस्ती दवा मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें