फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटेश्वर नाथ महादेव का हुआ भव्य श्रृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के घंटाघर स्थित घंटेश्वर नाथ महादेव का 141 वां वार्षिक श्रंगार,पूजन एवं शिव जागरण का भव्य आयोजन घंटेश्वर नाथ महादेव शिव सेवा समिति द्वारा किया गया। अमावस्या के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया था।
विज्ञापन

मंदिर के व्यवस्थापक महंत योगानंद गिरी व पूजारी भीम गिरी के आशीर्वाद से ओमशंकर गिरी व बैजनाथ श्रंगारिया के द्वारा मंदिर का भव्य श्रृंगार की गई। आरती पूजन के बाद मंदिर का कपाट दर्शन के लिए खोला गया। इस दौरान शिव जागरण भजन संध्या में मिडनाईट आर्केस्ट्रा के प्रभु चौरसीया व उनके सहयोगियों ने अपने भजन से उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में गणेश जी, शंकर जी, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा व मा काली के दिव्य रूप का भक्तों ने दर्शन किया। इस दौरान दर्शन करने आए सभी लोगों को भंडारा में प्रसाद भी वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रंगारिया बैजनाथ, ओम शंकर गिरी, अनूप गिरी, राकेश प्रजापति, पंकज गिरी, शिवम गिरी, अनिकेत गिरी, घनश्याम गुप्ता, दुर्गा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें