शेरवां । क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व पंचायती राज्य मंत्री से उप प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख के पद को बहाल किए जाने का मांग की है। बताते चलें कि वर्ष 2007 -08 के बाद से ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, उप प्रमुख का चुनाव नहीं हुआ है। तत्कालीन मुख्यमंत्री बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस पद को समाप्त कर दिया था। जब से सीधे ब्लॉक प्रमुख का चुनाव संपन्न होने लगा तब से चुने गए ब्लॉक प्रमुख की मनमानी चल रही है। चाहे क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक हो या कार्य योजनाओं के पास करवाने की बात हो सिर्फ प्रमुख के मुताबिक होता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र पंचायतों का समुचित विकास नहीं हो रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के शासन काल में ज्येष्ठ प्रमुख, पद की बहाली की मांग सपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करके की लेकिन वहां से केवल कोरा आश्वासन प्राप्त हुआ। एक बार फिर से भाजपा के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व पंचायती राज्य मंत्री से उप प्रमुख ज्येष्ठ प्रमुख कनिष्ठ प्रमुख के पद पर चुनाव कराने की मांग की है। वहीं राजनितिक पंडितों व बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख का पद बहाल करके चुनाव कराए जाने पर क्षेत्र पंचायतों का समुचित विकास होगा। ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख के पद की बहाली की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रमुख अभिमन्यु सिंह, विद्याशंकर यादव, कनिष्ठ प्रमुख, कमला प्रसाद, राजकुमार सिंह, सपा नेता रवि प्रकाश तिवारी, मनोज कुमार सिंह, रमेश सिंह, मुन्ना यादव, भाजपा नेता मनोज कुमार चौबे, संतोष कुमार चौबे, संतोष दूबे, महेन्द्र नाथ सिंह, अशोक सिंह, सुभाष चंद्र सिंह,महेश सिह, दिनेश यादव, अमित पटेल,डा. दूधनाथ यादव,राजेश सिंह, अमरेश चन्द्र द्धिवेदी,रामआसरे यादव, ओमकार यादव,जयप्रकाश उमेश कुमार सिंह समेत दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि शामिल हैं।