मिर्जापुर। अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति के शाखृा मंत्री मुन्नी लाल ने बताया कि जिले में निवास करने वाले रेल सेवानिवृत्त कर्मी जो जनवरी 2016 के पहले रेल सेवा निवृत्त हुए हों, उन सभी को सातवां वेतन आयोग द्वारा पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए रेल विभाग द्वारा निर्धारित फार्म भरना होगा। बताया कि नगर के रतनगंज स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने स्थित शाखा सचिव के निवास से प्राप्त कर पेंशन संशोधन का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने यह भी बताया कि 10 अगस्त को रेलवे परिसर स्थित पानी टंकी कम समीप शाखा द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है, जहां पर पेंशन संशोधन का फार्म उपलब्ध रहेगा।