फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में धंसी ट्रक, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज । रविवार की सुबह राजमार्ग सात पर थाने के पास सड़क के गडढे में ट्रक फंस जाने से जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गईं । वाराणसी मध्यप्रदेश जाने वाले यात्री हलकान हो गए ।जाम की खबर लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ा।
विज्ञापन

राप्ट्रीय राजमार्ग सात पिछले दस साल से मिर्जापुर से मध्यप्रदेश के सीमा खस्ताहाल हो चुकी है। आये दिन सड़क पर वाहन गड्ढों के कारण फंसकर जाम लगा रहे हैं। जिसके क्रम में रविवार की सुबह लालगंज थाने के पास ट्रक के गड्ढे में फंसने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। यात्री वाहन तो खासे परेशान रहे कि जाम कब खुलेगा। वहीं मालवाहक वाहनों के ड्राइवर भी कम परेशान नही हो रहे हैं क्योंकि उन्हें तय समय सीमा के दायरे में मालवाहक खाली करना है। ऐसे में पुलिस का प्रयास रग लाया और धीरे धीरे किसी तरह जाम खुलवाने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें