फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनार गंगा पार करने पर घाट फेरी हुई फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। शासन एवं उच्च न्यायालय के आदेश से चुनार बालूघाट से मेड़िया घाट के बीच गंगा नदी में चलने वाली घाट फेरी फ्री कर दी गई है। अब गंगा पार करने वाले किसी भी यात्री से कोई टैक्स वसूल नहीं किया जाएगा। जिसके तहत विभाग ने 15 जून से घाट का संचालन अपने हाथ में ले लिया है और ठेकेदार का ठेका समाप्त कर दिया गया है, लेकिन विभाग द्वारा गंगा पार उतरने वालों की भारी भीड़ के दबाव के चलते की गई व्यवस्था नाकाफी सिद्ध हो रही है। लोग नाव पर क्षमता से अधिक सवार हो कर अपनी जान हथेली पर रख गंगा पार करने के लिए मजबूर हैं। एक जुलाई से स्कूल खुल जाने के बाद मुसीबत और बढ़ने वाली है। विभाग ने बताया कि बड़ी पावर बोट एवं स्टीमर की व्यवस्था हेतु स्टीमेट लखनऊ भेज दिया गया है। जल्द ही समुचित व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनार घाट देखने वाले पीडब्ल्यूडी के एई केसी सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी अधिसूचना एवं उच्च न्यायालय के आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से चुनार घाट पर लगे पीपा पुल एवं घाट फेरी शुल्ंक पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। वर्तमान में गंगा पार कराने के लिए विभाग की ओर से चार पावर बोट के माध्यम से लोगों को निशुल्क गंगा पार कराया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए। बड़ी पावर बोट एवं स्टीमर हेतु लखनऊ स्टीमेट भेजा गया है। जल्द ही विभाग चुनार में और नाव की व्यवस्था करेगी। कहा कि घाट का संचालन अब पीडब्ल्यूडी करेगा। ठेकेदारी के आधार पर होने वाली वसूली बंद कर दी गई है। विभाग ने यात्रियों से अपील किया कि वह गंगा पार करने के लिए कोई शुल्ंक न दें। दूसरी ओर गंगा पार करने वाले यात्री रामचंद्र, देवाशीष, वंदना सिंह, मनोहर सिंह, रामसेवक ने बताया कि पावर वोट के संचालक लोगों से टैक्स वसूल कर रहे हैं। रात में फेरी बंद कर दिये जाने के बाद भी चोरी छिपे अधिक पैसा ले कर लोगों को गंगा पार कराया जा रहा है। नाव से उतरने के लिए भी कोई व्यवस्था घाट पर नहीं की गई है। यात्रियों को लंबी दूरी पार कर मुख्य सड़क पर आना पड़ता है। जनता से विभाग से माकूल एवं सुरक्षित व्यवस्था की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें