फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मिले कोविड संक्रमित, 33 को किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 29 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। शनिवार को 14 संक्रमित ही मिले। 33 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिले में इस समय एक्टिव केस 111 हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 878 है। जिले में अब तक 119 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में शनिवार को 2383 की रिपोर्ट आई। इसमें 10 संक्रमित मिले। चार संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। शनिवार को जो संक्रमित मिले उसमें से 10 पुरुष और चार महिलाएं हैं। एक गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती है। बाकी होम आईसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 11 लाख 81 हजार 269 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 80 हजार 148 की रिपोर्ट आई है। 1121 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें