फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में सत्यम और इंटर में सुरेंद्र ने जिले में किया टाप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इस बार हाईस्कूल में पंजीकृत 44 हजार नौ सौ 32 परीक्षार्थियों में से 40 हजार पांच सौ 80 शामिल हुए। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 27 हजार चार सौ 50 रही। पास फीसद 67. 64 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 31 हजार तीन सौ 65 थी। इसमें से परीक्षा में 28 हजार पांच सौ 98 सम्मिलित हुए। जिसमें से 16 हजार आठ सौ 13 पास हुए। पास फीसदी 58. 79 है। सूबे में जिले का हाईस्कूल में जिले का 75वां व इंटरमीडिएट में 68वां स्थान रहा। हाईस्कूल में जिले में मिश्रीलाल इंटर कालेज, मवैया के सत्यम कुमार 92. 33 प्रतिशत के साथ टाप पर रहे। वहीं इंटरमीडिएट में मिश्रीलाल इंटर कालेज, मवैया, मिर्जापुर के सुरेंद्र सिंह सोहल 89.80 प्रतिशत नंबर के साथ टापर रहे। रिजल्ट निकलने के साथ ही उत्तीर्ण छात्र खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


----------------
बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की टाप टेन सूची
हाईस्कूल
1- सत्यम कुमार 92. 33- मिश्रीलाल इंटर कालेज, मवैया, मिर्जापुर।
2- सुनंदा सिंह 91. 50 -सेंट थामस इंटर कालेज, चुनार, मिर्जापुर।
3- अभिषेक कुमार मिश्रा 91. 17- मिश्रीलाल इंटर कालेज, मवैया, मिर्जापुर।
4- नीतेश कुमार सिंह 90. 83- बापू उपरौध इंटर कालेज, लालगंज, मिर्जापुर।
5- संध्या पटेल 90. 17 - उमेदा देवी इंटर कालेज, चकचंदा, मिर्जापुर।
6- अभिषेक 90. 00- केवलनाथ बउनाथ मा. वि., मिर्जापुर।
7- अंजली गुप्ता 89. 33- भारती हायर सेकेंडरी स्कूल, लालगंज, मिर्जापुर।
8- आर्यन द्विवेेदी 89. 17 - एसएएस चेतना इंटर कालेज, पैड़ापुर, मिर्जापुर।
9- काजल सिंह 89. 00- एसपी इंटर कालेज, कोलना चुनार, मिर्जापुर।
10- नसरीन 88.50- आदर्श बालिका इंटर कालेज, मिर्जापुर।
10- गरिमा गुप्ता 88.50- श्रीमती देवकली इंटर कालेज, जमालपुर, मिर्जापुुुर।
----------------
इंटरमीडिएट
1- सुरेंद्र सिंह सोहल 89.80- मिश्रीलाल इंटर कालेज, मवैया, मिर्जापुर।
2- जतीन सिंह 86.60 -बीएलजे इंटर कालेज, मिर्जापुर।
2- अंजली सिंह 86.60 - मॉडल इंटर कालेज रुदौली, मिर्जापुर।
3- अंजली विश्वकर्मा 86.00 - मिश्रीलाल इंटर कालेज, मवैया, मिर्जापुर।
4- शिवम गुप्ता 84.40 -एसएमपीएमबी इंटर कालेज, मिर्जापुर।
4- सत्यम कुमार सिंह 84.40 - एससीपीएसआईसी, खजुरौल, मिर्जापुर।
5- धर्मदेव यादव 84.20 - श्रीमती देवकली इंटर कालेज, जमालपुर, मिर्जापुुुर।
6- कुलदीप विश्वकर्मा 84 .00- एसपी इंटर कालेज, कोलना चुनार, मिर्जापुर।
6- प्रियांशु तिवारी 84 .00- मिश्रीलाल इंटर कालेज, मवैया, मिर्जापुर।
7- संदीप मिश्रा 83. 40 - मिश्रीलाल इंटर कालेज, मवैया, मिर्जापुर।
8- यश राज गुप्ता 83.20 - पीडीएनडी इंटर कालेज, चुनार, मिर्जापुर।
8- मुस्कान सिंह 83.20 स्व. जटाधारी मेमोरियल इंटर कालेज, जमुुआ,मिर्जापुर।
9- विकास 83.00- पीडीएनडी इंटर कालेज, चुनार, मिर्जापुर।
9- निखिल गुप्ता 83.00 -जेएचवी इंटर कालेज, अहरौरा, मिर्जापुर।
9- प्रदीप कुमार द्विवेदी 83.00- बापू उपरौध इंटर कालेज, लालगंज, मिर्जापुर।
10- निहाल अली 82.80- जेपी इंटर कालेज, बंगला, देवरिया, मिर्जापुर।
10- आंचल गुप्ता 82.80- सेंट पाल इंटर कालेज, अदलपुरा, चुनार,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें