फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग की टीम ने पीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर छानबे का दो सदस्यीय टीम द्वारा भ्रमण किया गया। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत दो सदस्यीय टीम एके पांडेय मंडलीय प्रबंधक बस्ती और अजय कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक अंबेडकरनगर द्वारा शुक्रवार को मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा धिकारी डॉ. मुकेश प्रसाद ने टीम को बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिस फिसिल्टी का स्कोर 70 प्रतिशत से अधिक होता है, उसे अवार्ड योग्य घोषित करते हुए शासन से पुरस्कृत किया जाता है। साथ ही अस्पताल के अंदर व बाहर साफ सफाई इंफेक्शन नियंत्रण रिकॉर्ड के रख रखाव प्रशव कक्ष की गुणवत्ता देखा गया और टीम ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ रत्नाकर मिश्र, डॉ प्रियंका, डॉ शालिनी, अश्वनी श्रीवास्तव, भाई लाल, प्रेमशंकर तिवारी, शशिकांत चौधरी, गजेंद्र तिवारी, राममिलन सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें